Suji Ke Appe Recipe In Hindi | झटपट बनाएं स्वादिष्ट सूजी के अप्पे
Suji Ke Appe Recipe दक्षिणी भारत का एक स्वादिष्ट ,शाकाहारी, सात्विक और लोकप्रिय व्यंजन है। यह व्यंजन नाश्ते के लिए बेहद सेहत युक्त है । इस व्यंजन को देख कर आपको ऐसा लगेगा इसे तैयार करना कठिन होगा, लेकिन यह व्यंजन को बहुत ही सरलता से आप घर में झटपट तैयार कर सकते है । तो आज हम इस लेख में जानेंगे केसे झटपट बनाएं स्वादिष्ट सूजी के अप्पे ।
तैयारी करने का समय कुकिंग टाइम कुल समय
5 Mins। 15 Mins 20 Mins
सूजी के अप्पे रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
- (अह सामग्री 2 लोगो के लिए है,आप इसे कम ज्यादा कर सकते)
- दही 6 चमच
- गाजर (कसी हुई) 2 चमच
- शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) 1चमच
- टमाटर (बारीक कटा हुआ) 1 चमच
- खाने का सोडा ¼ चमच
- सिरका 2चमच
तड़का-मसाला के लिए सामग्री
- सरसों ½ चमच
- जीरा ½ चमच
- करी पत्ता 15 पत्तें
- सनफ्लॉवर तेल 3 चमच
- शक्कर (वैकल्पिक) ½ चमच
- नमक स्वादानुसार
- पानी आवश्यकता अनुसार
- हल्दी (वैकल्पिक) एक चुटकी
सूजी के अप्पे रेसिपी की विधि
- एक गहरे बर्तन में दही डालें।
- सूजी को दही में डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- फिर पानी डालकर मिला दें।
- सूजी, दही और पानी को अच्छी तरह मिलाकर घना घोल तैयार करें।
- मिश्रण को 10 मिनट तक साइड में रख दें। बर्तन को ऊपर से ढक दें।
- सांचे वाले तवे पर तेल लगा दें।
- सांचे वाले तवे को धीमी आंच पर आधे मिनट तक गर्म होने दें।
- अब एक डब्बे में तेल गरम करें। सरसों, जीरा को चटकने दें। करी पत्ता डाल दें। तड़का मसाला तैयार हुआ।
- तड़का मसाला को मिश्रण में डालें।
- मिश्रण में तड़का मसाला को अच्छी तरह हिला कर मिला दें।
- अब मिश्रण में स्वादानुसार नमक, शक्कर (वैकल्पिक), सिरका डालकर मिला दें।
- मिश्रण में कटी हुई सब्ज़ियों को डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण में मिला दें।
- घोल को कुछ देर तक हिलाते रहे, मिश्रण गाढ़ा होने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार है।
- फिर चम्मच से समान मात्रा में मिश्रण को सब सांचे में डालें।
- तवे के ऊपर ढक्कन लगा दें। मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक के लिए सुवर्ण भूरा होने तक पकने दें। धीमी आंच रखें।
- अब ढक्कन खोलकर देखेंगे कि सारे मिश्रण पकने लगे हैं और फूलकर गोल गेंद बनने लगे हैं। ऊपर की परत जमकर संख्त होने लगी है। तब सबके ऊपर तेल लगा देना है ।
- अब सब गोल को पूरी तरह से पकाने के लिए धीरे धीरे दूसरी ओर पलट दें ।
- तवे पर फिर से ढक्कन लगा दें और 3 से 4 मिनट तक पकने दें। आंच बिल्कुल धीमी रखें।
- सारे गोल सुवर्ण भूरा हो जाय और फूल जाय तब समझना चाहिए कि व्यंजन पक कर तैयार है। आंच को बंद करें
- व्यंजन में एक टूथपिक को अंदर डालकर परख लें। टूथपिक पर कुछ न चिपके तो समझना चाहिए व्यंजन पूरी तरह पक गया है।
- तवा ठंडा होने पर व्यंजन को निकाल कर अलग बर्तन में रखें। इस तरह बाकी मिश्रण को पका लें।
- व्यंजन तैयार है।
Comments
Post a Comment